सेहत1 मिनट पढ़ें
एटा में गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की पहल, अलीगंज देहात में कराया गया छिड़काव

अलीगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड अलीगंज देहात में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कार्य कराया गया। साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से चूने का छिड़काव और दवा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान एडीओ राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राम शंकर शर्मा और डॉ. रविकांत मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान के तहत साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। अभियान का उद्देश्य गांवों में साफ-सफाई सुनिश्चित करना और मच्छरों व संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
संबंधित ख़बरें

विश्व हैल्थ बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सहयोग का प्रस्ताव दिया
सेहत·0

मातृ मृत्यु दर शून्य करने पर हुआ मंथन सुमन रोडमैप-2030 पर हुई कार्यशाला
सेहत·0

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता महिला के अंगदान से तीन लोगों को मिला जीवन
सेहत·0






