मीटर लगा, रसीद कटी... फिर भी कैसरगंज का देवतादीन पुरवा अंधेरे में! जानिए सौभाग्य योजना का सच।

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज क्षेत्र के वैरीमहेशपुर ग्रामसभा के मजरा देवतादीन पुरवा के ग्रामीण आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत घरों में विद्युत मीटर लगाए जाने और विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बावजूद अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों में 4 जुलाई 2026 को मीटर लगाए गए थे। उस समय विभागीय कर्मचारियों ने चार-पांच दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने कनेक्शन के लिए 1120 रुपये, 2950 रुपये और 4500 रुपये तक की अलग अलग धनराशि जमा करने की बात कही है।
धनराशि जमा करने और मीटर लगने के बावजूद बिजली न मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बहराइच और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले की जांच कराने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
इस संबंध में, विद्युत विभाग के जेई नंदलाल कनौजिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। उन्होंने बताया कि अभी दो बिजली के खंभे और तार लगाए जाने बाकी हैं। यह कार्य पूरा होते ही जल्द ही लाइन चालू कर दी जाएगी।
जिन ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि जमा की है, उनमें रामलखन, रामप्रकाश, मोहित, सावित्री देवी, अलीमुन निशा, सुफिया, सैरून निशा, नसरुद्दीन और कुद्दुस जैसे नाम शामिल हैं।

कादर चौक क्षेत्र से कावड़ यात्रा रवाना, पटना देव काली मंदिर के लिए निकले शिवभक्त

हरिद्वार से कांवड़ लेकर बरूआसागर आ रहे 22 वर्षीय केतन सोनी, सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा के बाद 24 अगस्त को होगा भव्य स्वागत*
IIpshita chaurasiya








