ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

बहराइच, बदलते मौसम का असर, खांसी-बुखार के मरीज बढ़े

बहराइच, बदलते मौसम का असर, खांसी-बुखार के मरीज बढ़े
बहराइच, बदलते मौसम का असर, खांसी-बुखार के मरीज बढ़े — सेहत | City News 24

बहराइच। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में बदलते मौसम का असर दिखाई दिया। इस बार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार और खांसी के मरीज अधिक देखे गए। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई गई, स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए।

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में 43 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार किया। मेले में वीरेंद्र कुमार, सुरेश सोनी, मीना सोनी, रामलखन, मुकेश, मुनेश्वर, रामअचल और रिंकू समेत कुल 43 मरीजों को लाभ मिला। रूपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य मेले में आरिफा, अनीता, शुभम, ताहीरा और राजू सहित कुल 21 मरीज लाभान्वित हुए। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 52 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की। जाकिर, अर्जुन वर्मा, रामफल, लल्ला, ज्योति, नूर फातमा अरशान का उपचार किया गया।

रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डाॅ. अनंत कुमार कि मौजूदगी में मेले में आए सकूब, गुलाब जहां, लल्लू, विनीता, अर्चना, हसन अली, तजमुल मुजीद, गीता, अजय, सुनीता, गीता, आरती, पूजा देवी,सथरा, साजिया, छबीला समेत 17 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 72 पुरुष 55 महिलाओं और 47 बच्चों सहित सात किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने पर्यवेक्षण किया।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें