दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
अनियंत्रित कार ने सड़क पर खड़ी दो कारों को मारी जोरदार टक्कर

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास रविवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर खड़ी दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की संभावना है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें











