शिक्षा1 मिनट पढ़ें
भोपाल । उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल के कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

विद्यार्थियों, किसानों, शोधार्थियों एवं युवाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। “सतत मशरूम उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं कृषि व्यवसाय विकास” विषय पर आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, स्वरोजगार, कृषि उद्यमिता एवं ग्रामीण आर्थिक विकास की संभावनाओं पर जानकारी साझा की। वेबिनार में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन सहभागिता की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल एवं जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के बीच शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
संबंधित ख़बरें

भोपाल । विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं के लगाए आकर्षक विक्रय स्टॉल, रचनात्मकता के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश
शिक्षा·0

अलीगंज में नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
शिक्षा·0

भोपाल ।"मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसाइटी"ने 250 बच्चों के चेहरों पर बिखेरी दीपावली की मुस्कान
शिक्षा·0






