"श्रावस्ती: बूढ़ी राप्ती में मगरमच्छ की 'दहशत', कांवड़ यात्रा पर मंडराया खतरा!"

Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। कलकलवा मार्जिनल बांध के उत्तर दिशा में बूढ़ी राप्ती नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसएसबी जवानों ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए नदी में जाल लगाया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसबी 42वीं वाहिनी समतलिया के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार के निर्देश पर जानकी सीमा चौकी के उपनिरीक्षक संजय कुमार जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 645/1 से करीब 200 मीटर ऊपर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मुरैला और भेड़हिया के बीच बूढ़ी राप्ती नदी में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर एसएसबी जवानों ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वनकर्मियों ने नदी में जाल लगाकर निगरानी शुरू की। बताया गया कि सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़िया श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए नदी के आसपास पहुंच रहे है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाई गई है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और पानी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








