मिनी कुंभ मेला ककोड़ा रोहिलखंड नाम से जाना जाने वाला मेला तंबुओं का शहर, एसडीएम और मेला प्रभारी ने गंगा तट पर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

बदायूं। रोहिलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गंगा तट पर धीरे-धीरे तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था के तहत लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं, शौचालयों का निर्माण और गंगा स्नान के लिए घाटों को तैयार करने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम एवं मेला प्रभारी गंगा तट पर पहुंचे और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर 2026 को झंडी पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्य गंगा स्नान होगा। मेले का समापन 1 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालय, स्नान घाटों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तैयारियों को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं:पचास हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली







