ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
13 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

बदायूं। सहसवान पुलिस का बड़ा खुलासा, महिला से लूटी सोने की चेन बरामद; दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

बदायूं। सहसवान पुलिस का बड़ा खुलासा, महिला से लूटी सोने की चेन बरामद; दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
बदायूं। सहसवान पुलिस का बड़ा खुलासा, महिला से लूटी सोने की चेन बरामद; दो शातिर बदमाश गिरफ्तार — अपराध | City News 24

बदायूं। सहसवान पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, चांदी का गुच्छा, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे 315 बोर मय कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती 8 नवंबर को भगता नगला निवासी कल्याण सिंह अपनी बेटी प्रीति को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बेटी के गले से सोने की चेन और चांदी का गुच्छा छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे के लिए थाना प्रभारी नरेश कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक जावेद अली के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदत्तपुर रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र शरीफ अहमद निवासी पठान टोला और अजीम पुत्र अय्यूब निवासी बजरिया, थाना सहसवान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चेन, चांदी का गुच्छा, घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या UP 24 BD 9912 तथा दो अवैध तमंचे 315 बोर और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सहसवान पुलिस की इस कार्रवाई को लूट की वारदात के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें