दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल

रायबरेली तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास का है जहां तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में घायल विपिन, अभिषेक, शिवाशी, आरती और सात वर्षीय बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां तीन की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें









