ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

आसमान से हुई पुष्पवर्षा बम भोले जय भोले से गूंजा नाथ नगरी

बरेली नाथ नगरी में हेलीकॉप्टर से ऐतिहासिक पुष्पवर्षा से गूंज उठा पूरा नाथ नगरी।

आसमान से हुई पुष्पवर्षा बम भोले जय भोले से गूंजा नाथ नगरी
बरेली नाथ नगरी में हेलीकॉप्टर से ऐतिहासिक पुष्पवर्षा से गूंज उठा पूरा नाथ नगरी। — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

। नाथनगरी में शिव भक्तों पर हुई ऐतिहासिक पुष्पवर्षा, जिला प्रशासन ने किया श्रद्धालुओं का अभिनंदन पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवार के अवसर पर नाथनगरी बरेली भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आई। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। जिले के प्रमुख नाथ मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के इस पावन अवसर को और भी विशेष बनाने के लिए जिला प्रशासन बरेली की ओर से अनूठी पहल की गई। जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में शिव भक्तों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। आसमान से बरसते फूलों का यह अद्भुत दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिरों में मौजूद शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि श्रावण सोमवार के दिन प्रशासन द्वारा की गई यह पुष्पवर्षा न केवल श्रद्धालुओं के लिए यादगार पल है, बल्कि बरेली की धार्मिक परंपरा को भी नई पहचान देने वाला कदम है। नाथनगरी बरेली में भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों का विशेष महत्व है। श्रावण मास में इन मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की आस्था और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जाती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया, वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की इस पहल को श्रद्धालुओं ने जमकर सराहा। भक्तों का कहना था कि हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने श्रावण सोमवार के धार्मिक आयोजन को और भव्य बना दिया। यह दृश्य लंबे समय तक लोगों की यादों में बना रहेगा। जिला प्रशासन बरेली की ओर से सभी शिव भक्तों, कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रशासन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। श्रावण माह के इस पवित्र अवसर पर नाथनगरी बरेली ने एक बार फिर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को पूरे प्रदेश में मजबूत किया। शिव भक्ति, श्रद्धा और प्रशासनिक सहयोग के संगम से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। हर तरफ गूंजते भगवान शिव के जयकारे, फूलों की वर्षा और श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखाई देती खुशी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बरेली में श्रावण सोमवार का यह आयोजन आस्था और प्रशासनिक समन्वय की एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

शिवम मिश्रा
शिवम मिश्रा
ब्यूरो चीफ · City News 24
शिवम् मिश्रा ब्यूरो चीफ City News 24
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें