ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में लाखों की चोरी, ज्वेलर्स की पूरी तिजोरी उठा ले गए चोर

अलीगंज में लाखों की चोरी, ज्वेलर्स की पूरी तिजोरी उठा ले गए चोर
अलीगंज में लाखों की चोरी, ज्वेलर्स की पूरी तिजोरी उठा ले गए चोर — अपराध | City News 24

अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार सुबह ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर रात में दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखी पूरी तिजोरी ही उठाकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसी दुकानदार की सूचना पर चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार ने तिजोरी में करीब आठ किलो चांदी और 30 ग्राम सोना रखे होने की बात कही है। इसके चलते करीब 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मोहल्ला गुलाम हुसैन, नगला पड़ाव निवासी सुनार कन्हैया वर्मा की मेवातियां में ज्वेलर्स की दुकान है। कन्हैया वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर दुकान का शटर कटा होने की सूचना दी। वह तत्काल दुकान पर पहुंचे तो शटर कटा मिला और दुकान के अंदर रखी तिजोरी गायब थी। दुकानदार के मुताबिक तिजोरी में करीब आठ किलोग्राम चांदी और 30 ग्राम सोना रखा था। उन्होंने चोरी से करीब 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी नुकसान की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार चोरी गए माल और नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने दुकान और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और चोरों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। तहरीर का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक दुकानदार की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुकानदार द्वारा बताए गए चोरी के माल का सत्यापन कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें