ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत1 मिनट पढ़ें

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस — भारत | City News 24

लाला नगर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्था प्रधान रामसजन सोनकर द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, भाषण एवं प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान रामसजन सोनकर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने देश की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। इस तरह राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें