ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

खातेगांव विधानसभा के स्थानीय वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टोल, बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के बाद मिली बड़ी राहत

खातेगांव विधानसभा के स्थानीय वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टोल, बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के बाद मिली बड़ी राहत
खातेगांव विधानसभा के स्थानीय वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टोल, बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के बाद मिली बड़ी राहत — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

खातेगांव। बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। टोल टैक्स के विरोध में खातेगांव नगर बंद रहा। बड़ी संख्या में नगरवासी, ग्रामीण और वाहन चालक बस स्टैंड से रैली के रूप में बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर टोल वसूली का विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए। उनका कहना था कि क्षेत्र में रोजाना आवागमन करने वाले स्थानीय वाहन चालकों को बार-बार टोल चुकाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम के पहुंचने के बाद बनी सहमति

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद खातेगांव एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों और टोल प्रबंधन के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद स्थानीय वाहन चालकों को टोल से राहत देने पर सहमति बनी।

तय व्यवस्था के अनुसार अगले तीन दिनों तक खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय वाहन बिना टोल दिए टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे। इसके बाद वाहन मालिक को वाहन की RC और आधार कार्ड लेकर टोल प्लाजा पर वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद नहीं लगेगा टोल

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय वाहन चालक टोल प्लाजा की किसी भी लेन से गुजर सकेंगे और उनसे टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे स्थानीय वाहन चालकों को नियमित आवागमन के दौरान बार-बार टोल भुगतान से राहत मिलेगी।

तीन दिन में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

  • पहले 3 दिन: स्थानीय वाहन बिना टोल दिए गुजर सकेंगे।
  • 3 दिन बाद: RC और वाहन मालिक का आधार कार्ड लेकर टोल प्लाजा पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद: स्थानीय वाहन किसी भी लेन से गुजर सकेंगे और उनसे टोल नहीं लिया जाएगा।

टोल वसूली के विरोध में खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों की एकजुटता के बाद सामने आए इस फैसले को स्थानीय वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से उठ रही टोल मुक्त करने की मांग पर बनी सहमति के बाद स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें