ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

शटडाउन लेकर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत, जांच शुरू

शटडाउन लेकर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत, जांच शुरू
शटडाउन लेकर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत, जांच शुरू — दुर्घटना | City News 24

मलावन। एटा जिले के मलावन क्षेत्र के देवपुरा गांव में बुधवार सुबह विद्युत पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में 32 वर्षीय उपेंद्र पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण उन्हें तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, देवपुरा निवासी उपेंद्र बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव के पास विद्युत पोल पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मलावन फीडर से शटडाउन लिया था। काम के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उपेंद्र को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां सुबह करीब 7 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो साल पहले भी झुलसे थे उपेंद्र ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भी उपेंद्र विद्युत कार्य करते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए थे। उस हादसे में उनके हाथ झुलस गए थे। इसके बावजूद वह विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्य करते रहे। दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया उपेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो छोटे पुत्र हैं, जिनकी उम्र करीब 9 वर्ष और 5 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शटडाउन लिए जाने के बावजूद उपेंद्र करंट की चपेट में कैसे आए, यह जांच का विषय बना हुआ है। विद्युत विभाग और पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें