राजनीति1 मिनट पढ़ें
यूपी MLC चुनाव में बीजेपी 5 और सपा 2 सीटों पर जीत

उत्तर प्रदेश: यूपी MLC चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। अब तक के नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है जिनमें लखनऊ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ स्नातक, मेरठ शिक्षक और आगरा स्नातक सीटें शामिल हैं। वहीं, सपा ने वाराणसी शिक्षक और आगरा शिक्षक सीटों पर जीत हासिल की है।
इसके अलावा, इलाहाबाद-झांसी स्नातक, वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक सीटों पर सपा आगे चल रही है, जबकि गोरखपुर शिक्षक सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। कुल 11 सीटों पर हुए चुनाव में जीत और बढ़त के बीच सियासी मुकाबला जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार है।
विषय
संबंधित ख़बरें

एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह
राजनीति·3

सहारनपुर में आज आकाश आनंद की जनसभा, नकुड़ सीट के प्रत्याशी के नाम पर भी लगेगी मुहर!
राजनीति·1

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
राजनीति·0






