जयपुर एयरपोर्ट पर NCC के माइक्रोलाइट विमान की ग्राउंड वाहन से टक्कर, बड़ा हादसा टला

जयपुर, 17 अगस्त 2026। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एप्रन क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब NCC के माइक्रोलाइट विमान की टक्कर ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से हो गई।
जानकारी के अनुसार, विमान हैंगर से निकलकर उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान एप्रन क्षेत्र में मौजूद ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी ‘इंडोथाई’ (Indothai) के वाहन से विमान की टक्कर हो गई।
गनीमत रही कि विमान में मौजूद विंग कमांडर (पायलट) और ट्रेनिंग ले रहे NCC कैडेट सुरक्षित हैं। हादसे में माइक्रोलाइट विमान को क्षति पहुंची है। तकनीकी जांच पूरी होने तक विमान की आगामी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।
⚠️ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद जयपुर एयरपोर्ट के एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (AOCC) और ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन घटना की जांच कर रहा है कि संवेदनशील एप्रन क्षेत्र में विमान की मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपसी कम्युनिकेशन में चूक कहां हुई।
CITY NEWS 24 | जयपुर
#Jaipur #JaipurAirport #NCC #BreakingNews #AirportNews #RajasthanNews #CityNews24











