ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बबेरू के परास गांव में जल निकासी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी रामजी भाई के नेतृत्व में SDM को सौंपा ज्ञापन

बबेरू के परास गांव में जल निकासी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी रामजी भाई के नेतृत्व में SDM को सौंपा ज्ञापन
बबेरू के परास गांव में जल निकासी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी रामजी भाई के नेतृत्व में SDM को सौंपा ज्ञापन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बबेरू (बांदा): बबेरू विकासखंड क्षेत्र के ग्राम परास में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दौरान पुराने जल निकासी वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे गांव में गंदे पानी के भराव और रास्तों पर जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल निकासी बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाजसेवी रामजी भाई के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय बबेरू पहुंचकर प्रदर्शन किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। समाजसेवी रामजी भाई के साथ पहुंचे करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में मांग की कि ग्राम प्रधान द्वारा बंद किए गए जल निकासी मार्ग को तत्काल खुलवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली/निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने और घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

Abhishek Kushwaha
Abhishek Kushwaha
Jila reporter · City News 24
Pailani Dera, Banda 210126
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें