ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
‘म्यू हंटर’ अभियान में शानदार कार्रवाई, मुहाना SHO मुकेश कुमार खारड़िया सम्मानित

जयपुर। विशेष अभियान ‘म्यू हंटर’ में उत्कृष्ट कार्य एवं समयबद्ध पुलिस कार्रवाई के लिए मुहाना थाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया को सम्मानित किया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया को ₹1,000 नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इससे पुलिसकर्मियों में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ा है।
यह विशेष अभियान 1 अप्रैल से 30 मई तक चलाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने 925 प्रकरण दर्ज किए, 1,106 गिरफ्तारियां कीं और 2,607 इस्तगासा कार्रवाई की।
मुहाना थानाधिकारी को मिला यह सम्मान अभियान के दौरान उनकी सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिस कार्रवाई की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान मिलने से पुलिस टीम में भी उत्साह का माहौल है।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







