ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

पुलिस पर फायरिंग कर एक साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग कर एक साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पर फायरिंग कर एक साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ‘ऑपरेशन कलर फोटो’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर करीब एक साल से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी बदमाश संदीप राज शर्मा (31) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दौसा के आछीवास का रहने वाला है और उसके खिलाफ जयपुर व दौसा सहित विभिन्न थानों में मारपीट, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और फायरिंग समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जून 2025 में पुलिस आरोपी की तलाश में नंदन विहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर पहुंची थी। आरोप है कि संदीप राज ने अचानक देशी कट्टा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूकर निकल गई।

फायरिंग के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मकान से बाहर निकला और स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गया। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।

🕵️‍♂️ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में काट रहा था फरारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर रहा और बीच-बीच में जयपुर-दौसा आता-जाता रहा।

ANTF को सूचना मिली थी कि आरोपी कुछ NDPS मामलों में वांछित तस्करों के साथ जयपुर में नशे की पार्टी में पहुंचने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने निगरानी रखी और आरोपी के पहुंचते ही दबिश देकर उसे दबोच लिया।

पुलिस अब आरोपी से उसके नशे के नेटवर्क और NDPS मामलों में वांछित आरोपियों से संपर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

📍 जयपुर | राजस्थान

#CityNews24 #JaipurNews #BreakingNews #JaipurPolice #ANTF #CrimeNews #RajasthanPolice #OperationColourPhoto #WantedCriminal #CrimeNewsJaipur

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें