अपराध1 मिनट पढ़ें
जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: JVVNL का JEN ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के एक कनिष्ठ अभियंता (JEN) को ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ACB के अनुसार आरोपी मनोज कुमार, JVVNL के रामगंज स्थित सब स्टेशन, जयपुर में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने सोलर सिस्टम के लिए बिजली कनेक्शन की लोड क्षमता बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹3,000 की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी JEN मनोज कुमार को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। रिश्वत की राशि भी ACB टीम ने मौके से बरामद कर ली।
ACB द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित ख़बरें











