जयपुर करधनी थाना इलाके में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या

जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा (गोविंद वाटिका) में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते राहुल झा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर पत्थर व ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान गीता झा (42) और उनकी तीन बेटियों नंदिनी (23), राधिका (18) बताया जा रहा है तीसरी बेटी नाबालिग थी, इसलिए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है। कि गीता घर पर बुटीक चलाती थीं, जबकि नंदिनी निजी नौकरी करती थीं।
पुलिस के अनुसार, वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घर में फैला खून साफ करने का प्रयास किया। सुबह करीब 7 बजे दूधवाले से दूध लेने और अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाने के बाद आरोपी फरार हो गया।
सुबह करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चारों शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया है।
जयपुर पश्चिम DCP प्रशांत किरण के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक क्लेश और घरेलू विवाद घटना की वजह सामने आ रही है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच जारी है।
फरार आरोपी राहुल झा की तलाश में पुलिस की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।











