अपराध1 मिनट पढ़ें
एटा कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे पीपल अड्डा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र नाथूराम मूल निवासी मध्धूपुर, थाना ढोलना, जनपद कासगंज है। वह वर्तमान में एटा के पीपल अड्डा स्थित गली नंबर दो में किराये के मकान में रह रहा था। अभियुक्त को मुकदमा संख्या 359/26, धारा 105 बीएनएस एवं धारा 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें









