बहू ने अपने ही घर में की आभूषणों की चोरी पुलिस जांच में हुआ खुलासा

रायबरेली में सास-ससुर की मौत के बाद पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद और पति की बीमारी से आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर महिला ने अपने ही घर में रखे आभूषणों को चोरी करने की साजिश रच डाली। लेकिन उसके मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब ऊंचाहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले का क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान प्रीति यादव पत्नी अर्जुन यादव, निवासी पूरन शाहपुर मजरे किशुनदासपुर, थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में ऊंचाहार कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305 और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।









